बीकानेर पुलिस अब अपराधियों को हथकड़ी लगाकर परेड़ नहीं करा पाएगी, पढ़े खबर

बीकानेर पुलिस अब अपराधियों को हथकड़ी लगाकर परेड़ नहीं करा पाएगी, पढ़े खबर

बीकानेर। पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के सम्बंध में निर्देश दिए गए है। पुलिस मुख्यालय की और से इस सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए गए है। ये निर्देश सभी आईजी रेंज और पुलिस अधीक्षको को दिए गए है और उनसे पालना करवाने को कहा गया है। ऐसे में अब पुलिस अपराधियों की हथकड़ी लगाकर परेड़ नहीं करा पाएगी। इस पर रोक लगा दी गई है।

कई बार देखने में आता है कि पुलिस अधिकारी हार्डकोर अपराधी या गंभीर वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को हथकड़ी लगाकर उनकी सार्वजनिक परेड कराते हैं जिससे कि वे आमजन के बीच शर्मिंदा हों। लेकिन, अब अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद हथकड़ी लगाकर उनकी सार्वजनिक परेड कराने पर रोक लगा दी गई है।

सभी पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि वे हथकड़ी लगाकर बंदी की सार्वजनिक परेड नहीं कराएंगे। इसके अलावा हथकड़ी लगाने के बाद बंदी का सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो भी अपलोड नहीं कर सकेंगे। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 43 की उपधारा (3) में बंदियों को हथकड़ी लगाने के प्रावधान किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपराध की प्रकृति और गंभीरता को ध्यान में रखते हुए गिरफ्तारी करते समय या न्यायालय में पेशी के दौरान अपराधियों को हथकड़ी लगा सकते हैं। लेकिन, यह ध्यान रखना होगा कि बंदी को हथकड़ी लगाने से अनावश्यक शारीरिक पीड़ा या क्षति ना हो।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल