बीकानेर: ससुराल जा रहे व्यक्ति के साथ टैक्सी चालक ने की लूटपाट

बीकानेर: ससुराल जा रहे व्यक्ति के साथ टैक्सी चालक ने की लूटपाट

बीकानेर। ससुराल जा रहे व्यक्ति के साथ टैक्सी चालक व उसके साथी ने मारपीट कर लूट की। आरोपी पीड़ित से रुपए छीन कर भाग गए। पीड़ित ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत लेकर रद्दी में डाल दी। जानकारी के अनुसार, भीनासर निवासी पप्पूराम पुत्र दानाराम मेघवाल की पत्नी पीबीएम के जनाना अस्पताल में भर्ती हैं। दो दिन पहले वह रात करीब साढ़े दस बजे टैक्सी में बैठकर रोशनीघर चौराहा स्थित खरनाड़ा मोहल्ला ससुराल जा रहा था। तुलसी सर्किल के पास पहुंचने पर टैक्सी चालक ने रोका। टैक्सी चालक व उसके साथ ने उसके साथ पहले तो मारपीट की और उसके पास से सात हजार रुपए छीन कर ले गए। आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए। तब पीड़ित को वहां से गुजर रहे राहगीरों ने संभाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित व्यक्ति मजदूरी पेशा है। उसकी पत्नी पीबीएम में भर्ती होने से वह इलाज के लिए रुपए लेकर आया था। बदमाशों ने उसके रुपए छीन लिए। अब पीड़ित की पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं कर रही। घटना की जानकारी देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं आई। बाद में पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस को आपबीती बताई। इसके बावजूद पुलिस ने ना ही उसकी कोई रिपोर्ट दर्ज की और ना ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने महज घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित के मोबाइल नंबर लेकर उसे घर भेज दिया। पीड़ित पप्पुराम ने अपने साले रतनलाल को फोन कर घटना की जानकारी दी।

  • Related Posts

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा जयपुर। मानसरोवर के रजत पथ पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने…

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड बीकानेर। शेरपुरा रोड पर कृषि भूमि के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार