पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश: प्रेमी को फोन कर कहा- आज आखिरी मौका, कल मायके से ले जाएंगे

पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश: प्रेमी को फोन कर कहा- आज आखिरी मौका, कल मायके से ले जाएंगे

हनुमानगढ़ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने महज 3 घंटे में हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अरशद अली के निर्देशन में गठित टीम को ये पूरी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अरशद अली बताया कि घटना तलवाड़ा थाना क्षेत्र के श्योदानपुरा गांव की है, जहां 20 जनवरी 2025 को उग्रसेन की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई भीमसेन ने पुलिस थाना तलवाडा में रिपोर्ट दर्ज कराई। एफएसएल और एमओबी टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी एकता रानी (27) ने अपने प्रेमी राजेश कुमार (23) को फोन कर वारदात को अंजाम देने के लिए उकसाया। एकता ने राजेश को बताया कि अगले दिन उसका पति उसे मायके घोलपालिया से ससुराल ले जाने वाला है, इसलिए यही आखिरी मौका है। एकता और राजेश के बीच में प्रेम प्रसंग की बाते सामने आई है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस ने 21 जनवरी को एकता रानी को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि एकता के कहने पर राजेश ने रात में सोते हुए उग्रसेन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। राजेश मृतक का भतीजा है और श्योदानपुरा का रहने वाला है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा