जयपुर में मिले HMP वायरस के 2 मरीज, SMS में भर्ती

जयपुर में मिले HMP वायरस के 2 मरीज, SMS में भर्ती

राजस्थानी चिराग। जयपुर में एचएमपी वायरस के दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती एक महिला और एक पुरुष की जांच में यह वायरस मिलने की पुष्टि हुई है।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज की सीनियर प्रोफेसर डॉक्टर भारती मल्होत्रा ने बताया- 2 दिन पहले सैंपल जांच के लिए आए थे। इनमें वायरस की पुष्टि हुई है। डॉक्टर भारती मल्होत्रा ने बताया- यह SMS में इस साल के पहले दो केस हैं।

सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती दोनों मरीज सांस की बीमारी से पीड़ित हैं। इसके अलावा अन्य दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित होने के कारण पिछले दिनों एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे।

2024 में कुल 71 केस आए थे
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में माइक्रो बायोलॉजी डिपार्टमेंट की सीनियर प्रोफेसर और स्टेट वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब की नोडल ऑफिसर डॉ. भारती मल्होत्रा ने बताया- इस केस के मामलों की जांच हम पिछले 12-15 साल से करते आ रहे हैं। इस वायरस की अक्टूबर से लेकर मार्च तक हल्की सर्दी में इंटेन्सिटी ज्यादा रहती है।

उन्होंने बताया- साल 2024 में अक्टूबर-नवंबर में इस वायरस के 2-2 केस आए थे। इसी तरह शुरुआती सीजन यानी जनवरी, फरवरी और मार्च में 13, 34 और 20 केस डिटेक्ट हुए थे। कुल 71 केस डिटेक्ट हुए थे। इसी तरह साल 2023 में भी इसके 23 से ज्यादा केस जयपुर में डिटेक्ट हुए थे।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता