शहर में इस जगह एसयूवी-बाइक आमने-सामने भिड़े, सरकारी टीचर समेत दो की मौत

शहर में इस जगह एसयूवी-बाइक आमने-सामने भिड़े, सरकारी टीचर समेत दो की मौत

झुंझुनूं। सड़क हादसे में सरकारी टीचर समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार हवा में लहराते हुए पलट गई। वहीं बाइक भी चकनाचूर हो गई। मुकुंदगढ़ थाने इलाके ढिगाल के पास गुरुवार शाम को करीब साढे चार बजे एक्सयूवी 500 कार और बाइक की ढिगाल में टोल के पास आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाबूलाल (35) पुत्र मेहरचंद और अरविंद (54) पुत्र देवीदत्त की मौत हो गई। वहीं विकास (48) पुत्र राधकृष्ण की हालात ज्यादा गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया है। विकास का पैर कटकर लटक गया है। बाबूलाल पिलानी थाना क्षेत्र के डुलानिया रहने वाला था। वह सरकारी टीचर था। चित्तौडगढ के बेगू में कार्यरत था। गुरुवार को छुट्टी लेकर एक्सयूवी 500 कार से अपने घर आ रहा था। वहीं, मुकुन्दगढ़ थाना क्षेत्र के संगासी निवासी अरविंद और विकास बाइक से अपने घर जा रहे थे। गाड़ी मुकुंदगढ़ साइड से झुंझुनूं की तरफ आ रही थी। अचानक मोड आने से गाड़ी अनियंत्रित हुई और डिवाइडर कूदती हुई दूसरी साइड आ रही बाइक को टक्कर मार दी।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा