पुलिस खुद डिप्रेशन में, आखिर कैसे रुकेंगे आत्महत्या के मामले

पुलिस खुद डिप्रेशन में, आखिर कैसे रुकेंगे आत्महत्या के मामले

नोखा पुलिस थाने से मृतक कांस्टेबल विकास

बीकानेर। जीवन की भागदौड़, अपेक्षाएं और उपेक्षाएं हर आयु वर्ग के लोगों को डिप्रेशन की ओर ले जा रही हैं। इससे हर कई लोग प्रभावित भी हो रहे है। कुछ लोग इससे निपटने के तरीके खोजते हैं, जबकि कुछ आत्महत्या जैसे खतरनाक विचारों की ओर आकर्षित होते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, और यह एक वैश्विक चुनौती बन चुकी है। जानकारों के अनुसार आज के समय में नेगेटिविटी की सबसे बड़ी वजह बन रहा है। पुलिस की ओर से भी आत्महत्या को रोकने के प्रयास किए जाते रहे है। लेकिन इसके बावजूद हर रोज आत्महत्या की खबर सामने आ रही है। इनमे युवा वर्ग से लेकर बड़ी आयु के लोग शामिल है। पिछले कुछ समय की ही बात करें तो बीकानेर में ही सामूहिक आत्महत्या जैसे मामले भी सामने आ चुके है। पुलिस की और से हेल्पलाइन जैसे नंबर भी जारी किए गए है। लेकिन इसके बावजूद आत्महत्या के मामलों में कमी आने के बजाय बढ़ोतरी ही हुई है। बीती रात नोखा थाने के कॉन्स्टेबल विकास मीणा ने सुसाइड का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कॉन्स्टेबल ड्यूटी समाप्त कर घर पहुंचे। घर पहुंचते ही उन्होंने बिजली के तार से फंदा बनाकर कमरे में फंदा लगा लिया।

इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे है। करीब 11 महीने पहले मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाने के कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जनवरी 2024 में भी इसी तरह का एक मामला सामने आ चुका है। आत्महत्या को रोकने के लिए दावे किए जा रहे है। लेकिन पुलिस के जवान के आत्महत्या के मामले सामने आ रहे है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को एक अभियान चलाया जाना चाहिए। जिसमें डिप्रेशन को लेकर बातचीत करें। आत्महत्या रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी