शहर में इस जगह पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, घर में मिली लाश

शहर में इस जगह पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, घर में मिली लाश

जयपुर। पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घर पर एक परिचित आया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना सांगानेर सदर थाना क्षेत्र के शांति विहार कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। पुलिस ने शवों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। SHO (सांगानेर सदर) नंद लाल ने बताया- शांति विहार कॉलोनी निवासी राजाराम (26) और उसकी पत्नी आशा मीणा (25) की हत्या की गई है। पति-पत्नी दोनों ही सांगानेर रीको एरिया स्थित फैक्ट्री में काम करते थे। घर में राजाराम के भाई-बहन भी रहते हैं। SHO नंद लाल ने बताया- दोपहर करीब 12:30 बजे आशा की फैक्ट्री में काम करने वाला मोनू बातचीत के लिए उनके घर आया था। इस दौरान घर पर आशा और राजाराम के साथ उसकी बहन भी मौजूद थी। राजाराम ने बहन को मोनू से कोई बातचीत करने की कहकर बाहर जाने को कहा। बहन किसी परिचित से मिलने उनके घर चली गई। दोपहर करीब 1 बजे छोटा भाई लंच में फैक्ट्री से घर आया था। घर के अंदर भाई-भाभी के सिर के पास से खून निकलते देखा। चेहरे पर चोट के निशान थे। उसने तुरंत चिल्लाकर पड़ोसियों को बुलाया। उनकी मदद से बेसुध हालत में भाई-भाभी को महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

  • Related Posts

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले अजमेर जिले के पुष्कर सरोवर के गुर्जर घाट के पास पानी में 2 शव तैरते मिले। शुक्रवार सुबह…

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती एक और महिला शारदा की आंखों की रोशनी चली गई है। सिजेरियन डिलीवरी…

    You Missed

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया