सरकारी स्कूल में चले लाठी-डंडे, गाड़ियों में तोड़फोड़:गेट और खिड़कियां भी तोड़ी

सरकारी स्कूल में चले लाठी-डंडे, गाड़ियों में तोड़फोड़:गेट और खिड़कियां भी तोड़ी
दौसा। जिले के ढंड गांव की गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गांव के कुछ युवकों ने स्कूल परिसर में तोड़फोड़ और पथराव किया। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। युवकों ने स्कूल के ऑफिस और वहां खड़ी एक कार में भी तोड़फोड़ की। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है।स्कूल परिसर में काफी देर तक जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर सलेमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस की पहुंचने के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो स्कूल स्टाफ को पुलिस सुरक्षा के बीच वहां से निकला गया। पुलिस ने काफी देर की वहां समझाइश और फिर सख्ती करके स्थिति को कंट्रोल किया। पूरे घटनाक्रम में गांव के एक युवक को चोट आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शिक्षकों भी घायल होने से बात सामने आई है। फिलहाल मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।

गेट बंद कर किया पथराव
स्कूल के प्रिंसिपल सूरजमल गुप्ता ने बताया – मैं विभागीय काम से शीशवाड़ा गांव की स्कूल में पहुंचा ही था कि ढंड की सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हंगामा की सूचना पर वापस लौटा। जहां पहले से ही लाठी डंडे लेकर खड़े एक दर्जन महिला-पुरुष व युवकों ने गेट बंद किया हुआ था और स्कूल पर पथराव कर रहे थे। मेरे वहां पहुंचते ही पकड़कर मारपीट की बात कहने लगे, लेकिन विवाद के बारे में पूछने पर छोड़ दिया।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा