शर्तों के उल्लंघन पर प्रदेश में नियुक्त 134 पीटीआई बर्खास्त, बीकानेर के 4 अभ्यर्थियों की नियुक्ति निरस्त

शर्तों के उल्लंघन पर प्रदेश में नियुक्त 134 पीटीआई बर्खास्त, बीकानेर के 4 अभ्यर्थियों की नियुक्ति निरस्त

बीकानेर। राज्य सरकार ने पीटीआई भर्ती परीक्षा -2022 में फर्जीवाड़ा करने वाले बीकानेर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में नियुक्त 134 शारीरिक शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने इनकी नियुक्ति निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं। दरअसल, पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुई पीटीआई भर्ती -2022 में फर्जी डिग्रियों की बात सामने आई थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने चयनित अभ्यर्थियों की डिग्रियों की जांच करवाई। जांच में कई डिग्रियां फर्जी पाई गईं।

इसी भर्ती से बीकानेर जिले के विभिन्न ब्लाकों में कार्यरत चार शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त की गई है। डीईओ माध्यमिक गजानन सेवग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। हालांकि नियुक्ति आदेश जारी करने से पहले संबंधित अभ्यर्थियों को नोटिस जारी कर व्यक्तिगत सुनवाई का भी मौका दिया गया था। जांच में‌ सामने आया है कि इन अभ्यर्थियों की बीपीएड- डीपीएड की डिग्री पीटीआई भर्ती परीक्षा के बाद की है। जबकि कर्मचारी चयन आयोग जयपुर की ओर से जारी की गई भर्ती विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया था कि परीक्षा की तिथि तक संबंधित अभ्यर्थी को प्रशैक्षणिक योग्यता अर्जित करना अनिवार्य होगा।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार