बीकानेर के इस इलाके में भीषण सडक़ हादसा, एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

बीकानेर के इस इलाके में भीषण सडक़ हादसा, एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

राजस्थानी चिराग, बीकानेर।
गंगाशहर थाना क्षेत्र के नोखा रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। यह हादसा एसबीआई बैंक के सामने हुआ, जब मारुति स्विफ्ट और इनोवा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार पुराने बस स्टैंड की ओर से तेज गति से आ रही थी। अत्यधिक रफ्तार होने के कारण कार डिवाइडर पर चढ़ गई और संतुलन बिगडऩे से सडक़ की दूसरी ओर चली गई।

उसी समय सामने से आ रही इनोवा कार से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में गंगाशहर निवासी जितेंद्र स्वामी पुत्र पुखराज 38 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।इस हादसे में दर्शना, कोमल, अनिल शर्मा और रंजीत सिंह लक्ष्मण मुन्नी देवी, पार्थ जोशी घायल हुए है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।हादसे की सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है।गंगा शहर पुलिस मौके पर पहुंची है और वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस