शहर में इस जगह कार-बोलेरो की भिड़ंत, एक परिवार के 5 लोगों की मौत

शहर में इस जगह कार-बोलेरो की भिड़ंत, एक परिवार के 5 लोगों की मौत

बालोतरा। जिले में अल्टो कार और बोलेरो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में अल्टो कार में सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर घायल हो गए। अल्टो में सवार परिवार बीमार बच्चों को डॉक्टर को दिखाकर लौट रहा था। लेकिन गांव से 1 किलोमीटर पहले हादसा हो गया। लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सिणधरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां 4 घायलों का इलाज चल रहा है। 2 घायलों का सिणधरी के अपेक्स हॉस्पिटल और 2 घायलों का गंभीर हालत में जोधपुर में इलाज चल रहा है।

हादसा रात करीब 8 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार पायला कलां निवासी अशोक कुमार सोनी (60) की बालोतरा में ज्वेलरी की दुकान है।

सोमवार को वह अपने बेटों और बहू के साथ परिवार के बीमार बच्चों को डॉक्टर को दिखाने और घरेलू सामान लेने सिणधरी गए थे। लौटते समय घर से 1 किलोमीटर पहले मेगा हाईवे पर गुजरात की तरफ से आ रही बोलेरो की कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। बोलेरो सवार परिवार के लोग भी गुजरात में चेकअप करवाकर घर लौट रहे थे। हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को सिणधरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 9 लोगों को इलाज के लिए भर्ती किया। 3 घायलों की हालत गंभीर होने पर उनको जोधपुर रेफर कर दिया। जोधपुर में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत बीकानेर। ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि और शहर में हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंडक का अहसास कराया। वहीं,…

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को जीवन के उतार-चढ़ाव से…

    You Missed

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल