ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसा, कार और रोडवेज बस की भिड़ंत, 8 लोगों की मौत की खबर

ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसा, कार और रोडवेज बस की भिड़ंत, 8 लोगों की मौत की खबर

जयपुर। राजधानी जयपुर के दूदू इलाके से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दूदू के पास NH-48 के मोखमपुरा क्षेत्र में एक कार और रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत की खबर आई है। हादसे की सूचना मिलते ही मोखमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कार से निकालने का काम शुरू किया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने हटाने का प्रयास कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस का टायर फटने से बेकाबू बस कार से टकरा गई। इसके बाद डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा घुसी और सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक परिवार भीलवाड़ा से एक वैन में बैठकर जयपुर आ रहा था। वहीं बस जयपुर से अजमेर जा रही थी। कार में सवार सभी लोग भीलवाड़ा के रहने वाले थे।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया