गुजरात से बीकानेर आ रहा गैस टैंकर पलटा, इस जगह हुआ हादसा

गुजरात से बीकानेर आ रहा गैस टैंकर पलटा, इस जगह हुआ हादसा

फलोदी। गुजरात से बीकानेर जा रहा गैस से भरा टैंकर पलट गया। हादसे में घायल टैंकर ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा सुबह 9 बजे फलोदी जिले के कोलू पाबूजी टोल प्लाजा पर हुआ। हादसे में टोल प्लाजा के दो केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार टैंकर में करीब 20 टन एलपीजी गैस भरी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, देचू एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए आने जाने वाले वाहनों को पहले ही रोक दिया। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से रास्ते को डायवर्ट कर दिया गया है।

लोहावट थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया-सुबह 9 बजे कोलू टोल पर गैंस से भरा टैंकर पलट गया था। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। जिसे देचू अस्पताल में भर्ती कराया है। ड्राइवर के नशे में होने की शंका पर उसका मेडिकल कराया है। दोपहर 3:30 बजे बीकानेर से टैंकर को सीधा करने के लिए बीकानेर से टीम पहुंची। जिससे टैंकर की जांच की। टैंकर के ड्राइवर की पहचान विक्रम सिंह के रूप में हुई है। जो कि ब्यावर का रहने वाला है।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा