सड़क किनारे खड़ी जीप को ट्रेलर ने 100 मीटर घसीटा, सास-बहू की मौत

सड़क किनारे खड़ी जीप को ट्रेलर ने 100 मीटर घसीटा, सास-बहू की मौत
बीकानेर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाखी धोरे के पास एक खड़ी जीप को ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य घायल हो गए। थानाधिकारी इंद्र कुमार ने बताया कि बिग्गा बास रामसरा के रामधन जाट, मनोज जाखड़, मामराज जाखड़ गुरुवार को गांव से जीप में सवार होकर श्रीडूंगरगढ़ में तुलसी देवी को अस्पताल में दिखाने आ रहे थे।

जब जीप सातलेरा गांव से आगे खाखी धोरे के पास पहुंची तो वहां पर किसी कारण से जीप को ड्राइवर ने सड़क किनारे रोक दिया। इस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने जीप को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जीप में सवार तुलसी देवी जाट और मामराज जाखड़ की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा रामधन जाट और मनोज जाखड़ गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया।

हादसे में जीप के पीछे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। दुर्घटना का पूरा वीडियो एक होटल के सीसीटीवी में कैद हो गया। पीछे से आ रहे ट्रेलर ने जीप को रौंदते हुए करीब एक सौ मीटर तक घसीटा। सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर छा गई। सरपंच लक्ष्मण राम जाखड़ ने बताया कि मृतका तुलसी देवी व मृतक मामराज जाखड़ बहू और ससुर थे।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया