बीकानेर: हिरण शिकार के मामलें में सात शिकारी गिरफ्तार, मिला बड़ा जखीरा, पांच मामले दर्ज

बीकानेर: हिरण शिकार के मामलें में सात शिकारी गिरफ्तार, मिला बड़ा जखीरा, पांच मामले दर्ज

राजस्थानी चिराग, बीकानेर। हिरण शिकार के मामलें में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए है। पुलिस ने चार मुकदमें दर्ज किए है। वहीं एक वन विभाग ने दर्ज किया है। शनिवार को दो गाडिय़ों में सवार होकर बज्जू के मोडिया फांटा पहुंचे पंजाब और घड़साना के लोगों ने चिंकारा हिरण को गोली मारी थी। उसके बाद बज्जू, रणजीतपुरा, हदां और कोलायत थानों की पुलिस ने पीछा कर सात शिकारियों को गिरफ्त में लिया था।

शिकारियों के खिलाफ रणजीतपुरा पुलिस थाने में दो, हदां और बज्जू थानों में एक-एक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा वन विभाग ने हिरण शिकार का एक मुकदमा अलग से दर्ज किया है। पुलिस ने सात शिकारियों को गिरफ्त में लिया था। बज्जू थाना पुलिस ने 12 बोर डबल बैरल बंदूक और 103 कारतूस, .22 राइफल और 80 कारतूस व थार गाड़ी बरामद कर पंजाब में मुक्तसर निवासी साहिल कटारिया, हरजीतसिंह जटसिख को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है। एक नाबालिग को भी निरुद्व किया जिसकी जमानत हो गई। हदां थाना पुलिस ने एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस, एक चाकू और थार जीप बरामद की।

पुलिस पर फायरिंग और चाकू लहराने, जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया। इस मामले मे पंजाब के मुक्तसर निवासी स्नेहबीर जटसिख, श्रीगंगानगर में घड़साना निवासी गुरकीरतसिंह उर्फ कीरत व सुखजीतसिंह को गिरफ्तार किया। तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा रणजीतपुरा पुलिस थाने में सुमित कुमार बिश्नोई की ओर से शिकारियों पर जानलेवा हमला करने, पिस्टल कनपटी पर लगाने, हिरण ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपम सोनी की ओर से भी चिंकारा हिरण का शिकार कर राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, साक्ष्य मिटाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित सात आरोपियों को पकड़ा था, लेकिन छह के बारे में ही जानकारी दे सकी।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल