बीकानेर: टिफिन खाने से दंपती हुए बेहोश, चोर ने घर से नकदी और आभूषण किए पार

बीकानेर: टिफिन खाने से दंपती हुए बेहोश, चोर ने घर से नकदी और आभूषण किए पार

श्रीडूंगरगढ़। टिफिन खाने के बाद पति-पत्नी बेहोश हो गए, तो रात्रि में चोर ने घर से नकदी व आभूषण चोरी कर लिए।

पुलिस के अनुसार इस संबंध में बिग्गाबास निवासी ने दी रिपोर्ट में बताया कि 28 फरवरी को सभी बच्चे ननद के पुत्र के विवाह में मायरा भरने श्रीडूंगरगढ़ से बाहर गए थे। घर पर वह और उसके पति ही थे। उन्होंने जान पहचान के टैक्सी चालक मोमासर बास निवासी घुटिया पुत्र मुंशी को टिफिन लाने के लिए कहा। वह शाम 7 बजे टिफिन लेकर आया। टिफिन से खाना खाने के वह और उसका पति दोनों बेहोश हो गए।

दोनों को जब सुबह होश आया, तो देखा कि घर के छज्जे का शीशा खुला होने के साथ ही बालकोनी का दरवाजा भी टूटा था। घर के जिस कमरे में कीमती सामान रखा था, उसका भी ताला टूटा हुआ मिला। इस कमरे में एक संदूक में रखे ढाई लाख रुपए, एक पर्स में 1400 रुपए, सोने-चांदी के आभूषण व टेबल पर रखे फोन को चोर चुरा कर ले गए। परिवादी ने टिफिन लेकर आए युवक पर चोरी का शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

  • Related Posts

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में नेशनल हाईवे-158 पर वैन और ट्रेलर की टक्कर में 2 लोगों की…

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां जयपुर. राजस्थान में नए शिक्षा सत्र से पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मावकाश…

    You Missed

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी

    बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: सुसाइड नोट छोड़कर दो बेटियों के साथ महिला लापता, लिखा-बेहोश होने तक पीटते हैं

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

    राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी