रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब होगी बचत, आदेश जारी

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब होगी बचत, आदेश जारी

जयपुर। रूफटॉप सोलर लगाकर सस्ती बिजली उत्पादन करने वाले उपभोक्ताओं को शुल्क से राहत दी गई है। ऐसे उपभोक्ताओं से अब आवेदन शुल्क, सिक्योरिटी राशि और मीटर टेस्टिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। उपभोक्ताओं को डिस्कॉम के साथ एग्रीमेंट करने की बंदिश से भी राहत दे दी गई है। इससे हर उपभोक्ता के 700 से 1000 रुपए बचेंगे। यह छूट पीएम सूर्यघर योजना के तहत पांच लाख घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने तक प्रभावी रहेगी। राजस्थान राज्य विद्युत नियामक आयोग में इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जयपुर, अजमेर, जोधपुर डिस्कॉम ने इस संबंध में आयोग में याचिका दायर की थी। गौरतलब है की राज्य सरकार ने इस बजट में मुफ्त बिजली का दायरा 100 से बढ़कर 150 यूनिट किया है और इसे सूर्यघर योजना से जोड़ा जाएगा। पीएम सूर्यघर योजना के तहत राजस्थान को 5 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का टारगेट दिया गया है। यह काम तीनों डिस्कॉम को करना है। हालांकि, दूसरे राज्यों की तुलना में प्रदेश काफी पीछे चल रहा है। अभी तक करीब 27000 घरों तक ही रूफटॉप सोलर ही लग पाए हैं। केंद्र सरकार इस स्थिति पर नाराजगी जाता चुका है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ने के लिए डिस्कॉम इसकी जरूरत जताता रहा है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार