बीकानेर: युवक पर जानलेवा हमला, पीबीएम अस्पताल में भर्ती

बीकानेर: युवक पर जानलेवा हमला, पीबीएम अस्पताल में भर्ती

राजस्थानी चिराग, बीकानेर। जिले के पांचू पुलिस थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुंजासर निवासी मनोज पुत्र खेमाराम ने मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि मैं प्रार्थी मनोज पुत्र खेमाराम जाति ब्राहमण निवासी मुंजासर का निवासी हूं। मेरे ताऊ जी का पुत्र हरिकिशन पुत्र ईश्वरराम उम्र 31 वर्ष जो कि 10 मार्च को करीबन 7.30 पीएम बजे पर अपने घर से दुकान समान लाने के लिए गया तो घर से थोड़ी दूर पर रास्ते में सतूदान पुत्र प्रभूदान, देवूदान पुत्र हेतुदान, देकिशन पुत्र भैरु दान, निवासी मुंजासर, रविन्द्रदान पुत्र धन्नूदान निवासी सियाणा, व तीन अन्य साथी हाथों में लाठियां लेकर आए तथा हरिकिशन का जबरन रास्ता रोक कर लाठियों से जान से मारने की नियत से हमला किया। जिससे हरिकिशन के सिर पर, मुंह, पर दोनों हाथों पर व शरीर के अन्य जगह पर गंभीर चोटे आई तो हरिकिशन अचेत होकर ज़मीन पर गिर गया। इस दौरान आरोपी हरिकिशन के गले में पहनी सोने की चैन व हाथ में पहनी एक सोने की अंगूठी निकाल कर ले गए। इतने में मौके पर हरिकिशन का सगा भाई सोनू रास्ते से आ रहा था तो आरोपीगण मौका पाकर भाग गए। उसके बाद सोनू ने अपने साथी को फोन करके गाड़ी लेकर सियाणा लेकर गए तो डॉक्टरों ने हरिकिशन को बीकानेर के लिए रेफर कर दिया, जहां पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है तथा इलाज़ चल रहा हैं। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार