CM भजनलाल ने किया बड़ा एलान, जानें क्या-क्या मिला

CM भजनलाल ने किया बड़ा एलान, जानें क्या-क्या मिला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने गृह जिले भरतपुर के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय अंत्योदय कल्याण समारोह में शिरकत की। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेशभर के दिव्यांगजनों को 1,800 से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर वितरित की और विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों एवं श्रमिकों को कई सौगातें दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की स्थापना दिवस को भारतीय नववर्ष के साथ मनाने का फैसला किया गया है, ताकि राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को और मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि अंत्योदय कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीबों के जीवन स्तर को उठाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर सीएम शर्मा ने 72,000 निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के जरिए करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा, 3,000 पात्र लोगों को पट्टों का वितरण और 311 लाभार्थियों को डेयरी बूथ का आवंटन किया गया।

150 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीएम सूर्यघर योजना के तहत गरीब परिवारों को हर महीने 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के लिए ‘समान अवसर नीति’ का भी विमोचन किया गया। वहीं, सभी 200 विधानसभाओं में विधायक सुनवाई केन्द्र की स्थापना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।
पुलिस विभाग को मिली 150 नई गाड़ियां
इससे पहले आज जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस विभाग को 150 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही, उन्होंने ई-वर्क पोर्टल और मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया।

  • Related Posts

    महिला सहित अन्य ने ब्लैकमेल कर धमकाते हुए हड़प लिए लाखों रुपए

    महिला सहित अन्य ने ब्लैकमेल कर धमकाते हुए हड़प लिए लाखों रुपए हनुमानगढ़। ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने के मामले में टाउन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया। चक 15…

    बीकानेर: खेत जा रहे युवक पर लाठी-सरियों से हमला, पुरानी रंजिश में पांच नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

    बीकानेर: खेत जा रहे युवक पर लाठी-सरियों से हमला, पुरानी रंजिश में पांच नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के गुसाईसर छोटा गांव में पुरानी रंजिश को…

    You Missed

    महिला सहित अन्य ने ब्लैकमेल कर धमकाते हुए हड़प लिए लाखों रुपए

    महिला सहित अन्य ने ब्लैकमेल कर धमकाते हुए हड़प लिए लाखों रुपए

    बीकानेर: खेत जा रहे युवक पर लाठी-सरियों से हमला, पुरानी रंजिश में पांच नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

    बीकानेर: खेत जा रहे युवक पर लाठी-सरियों से हमला, पुरानी रंजिश में पांच नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, दर्ज है 18 मुकदमे

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, दर्ज है 18 मुकदमे

    बीकानेर में इस जगह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

    बीकानेर में इस जगह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

    प्रेम-प्रसंग के शक ने ले ली पत्नी की जान, कातिल पति 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा

    प्रेम-प्रसंग के शक ने ले ली पत्नी की जान, कातिल पति 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा

    4 जुलाई से शुक्र मघा नक्षत्र में, इन राशियों की किस्मत खुलेगी, धन और सुख की होगी बारिश

    4 जुलाई से शुक्र मघा नक्षत्र में, इन राशियों की किस्मत खुलेगी, धन और सुख की होगी बारिश