कोलायत मेले के लिए बीकानेर रेलवे स्टेशन से तीन और लालगढ़ से चलेंगी दो मेला स्पेशल ट्रेनें, यह रहेगा समय

कोलायत मेले के लिए बीकानेर रेलवे स्टेशन से तीन और लालगढ़ से चलेंगी दो मेला स्पेशल ट्रेनें, यह रहेगा समय

बीकानेर। उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए लालगढ़ स्टेशन से 14 और 15 नवंबर को तथा बीकानेर से कोलायत के लिए 15 नवंबर को मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। बीकानेर स्टेशन से तीन जोड़ी और लालगढ़ स्टेशन से 2 जोड़ी ट्रेन चलाई जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण के अनुसार बीकानेर स्टेशन से चलने वाली गाड़ी सात कोच की होगी। वहीं लालगढ़ से चलने वाली गाड़ी में 11 कोच होंगे। गाड़ी संख्या 04731 बीकानेर-कोलायत स्पेशल 15 नवंबर को बीकानेर से अलसुबह 5:20 बजे रवाना होकर सुबह 6:50 बजे कोलायत पहुंचेगी। वापसी में कोलायत से गाड़ी संख्या 04732 सुबह 7:20 बजे रवाना होकर सुबह 8:50 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह गाड़ी लालगढ़, नॉल हाल्ट और गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 04733 बीकानेर-कोलायत स्पेशल बीकानेर से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे कोलायत पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04734 कोलायत से दोपहर 12:20 बजे रवाना होकर दोपहर में 1:50 बजे बीकानेर पहुंचेगी। बीकानेर से शाम 4 बजे गाड़ी संख्या 04735 शाम 4 बजे रवाना होगी जो शाम 5:30 बजे कोलायत पहुंचेगी। वापसी में यह कोलायत से गाड़ी संख्या 04736 के रूप में शाम 6:15 बजे रवाना होकर रात 8:05 बजे बीकानेर पहुंचेगी। लालगढ़ से कोलायत के लिए 14 और 15 को चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन : गाड़ी संख्या 04737 लालगढ़-कोलायत स्पेशल 14 और 15 नवंबर को चलेगी। यह गाड़ी लालगढ़ रेलवे स्टेशन से शाम 6:55 बजे रवाना होकर रात 8:05 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04738 कोलायत-लालगढ़ स्पेशल ट्रेन 14 और 15 को कोलायत से शाम 8:45 बजे रवाना होकर रात 9:50 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नॉल हाल्ट व गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 1 द्वितीय शयनयान, 8 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होगें।

  • Related Posts

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ में एक बार फिर सड़क हादसा हो…

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में भर्ती पिता के जल्द स्वस्थ होने की मन्नत लेकर…

    You Missed

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान