राजस्थान की शादीशुदा महिला को MP के युवक से हुआ प्यार, बात नहीं मानी तो निजी फोटो-वीडियो किए वायरल, केस दर्ज

राजस्थान की शादीशुदा महिला को MP के युवक से हुआ प्यार, बात नहीं मानी तो निजी फोटो-वीडियो किए वायरल, केस दर्ज

राजस्थानी चिराग। सोशल मीडिया पर फोटो भेजकर ऑनलाइन और ऑफलाइन रुपए लेने पर महिला ने एक जने के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार डूंगरपुर जिले के एक थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व सोशल मीडिया से मध्यप्रदेश के निवासी हरीश से जान पहचान हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे हम बात करने लगे।

दोनों के बीच प्रेम संबंध भी हो गया। दोनों तीन से चार बार मिले थे। आपसी सहमति से कुछ फोटोग्राफ व वीडियो लिए थे, जो हरीश गुप्ता के मोबाइल सेव थे। करीब एक माह पूर्व दोनों के बीच अनबन हो गई।

हरीश महिला पर दवाब बनाकर पैसों की मांग करने लगा तथा शादी करने को लेकर दवाब बनाने लगा। महिला ने विवाहिता होने एवं बच्चे होने से शादी के लिए मना कर दिया। भाई ने भी मोबाइल से बात कर हरीश व उसके माता-पिता से भी समझाइश की, लेकिन नहीं माना।

बात नहीं मानी तो परेशान व बदनाम करने के लिए आरोपी ने सोशल मीडिया की आईडी बनाई। पूर्व में खींचे गए फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

हरीश रिश्तेदारों को भी आईडी से नबर लेकर फोटो भेज रहा है तथा बदनाम कर रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल