अतिक्रमण पर कार्रवाई को लेकर कलक्टर के साथ धक्का-मुक्की,पढ़ें खबर

अतिक्रमण पर कार्रवाई को लेकर कलक्टर के साथ धक्का-मुक्की,पढ़ें खबर-Rajasthan Latest News

राजस्थानी चिराग। अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद हो जाने की खबर सामने आयी है। मामला धौलपुर के सेठ प्रताप चौराहे से जुड़ा है। जहां पर कलक्टर के साथ अभद्रता की गयी है। पूर्व वित्त मंत्री प्रद्युम्न सिंह की कोठी के पास शुक्रवार देर शाम अतिक्रमण हटाने पर विवाद हो गया। इसे लेकर भीड़ में से कुछ लोगों ने कलक्टर श्रीनिधि बीटी के साथ धक्का-मुक्की कर दी। जिसके बाद तड़के 3 बजे भारी पुलिस बल कांग्रेस नेता प्रदीप बोहरा को गिरफ्तार करने पहुंचा। लेकिन, करीब सुबह 6 बजे प्रदीप बोहरा अपने कुछ समर्थकों के साथ निहालगंज थाने पहुंचे। जहां पुलिस उन्हें हिरासत में लिया। बता दें कि प्रतीप बोहरा राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा के चाचा है।
गौरतलब है कि कुछ दिन से शहर में नगर परिषद् प्रशासन व जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। पिछले साल बारिश में शहर की कॉलोनियां जलमग्न हो गई थी। ऐसे हालात से बचने के लिए एक नाले से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। जैसे ही पूर्व मंत्री के आवास के पास नाले की खुदाई शुरू की गई तो विवाद हो गया। जबकि प्रदीप सिंह बोहरा का कहना है कि हमने किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया है। हम नाला खुलवाने में सहयोग कर रहे थे। आरोप बेबुनियाद है।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल