BJP नेता पर जानलेवा हमला… गर्दन और रीढ़ की हड्डी टूटी, सिर में गंभीर चोट, जयपुर रेफर

BJP नेता पर जानलेवा हमला… गर्दन और रीढ़ की हड्डी टूटी, सिर में गंभीर चोट, जयपुर रेफर

राजस्थानी चिराग। राजस्थान में भाजपा नेता और सर्राफा व्यापारी पर पड़ोसी ने हमला कर दिया। जिले के कोतवाली इलाके में पुरोहित मोहल्ले में प्रोपर्टी विवाद के चलते पड़ोसी परिवार के लोगों ने छत पर पत्थर फेंकें। जिससे भाजपा नेता ऋषभ बंसल के सिर पर गहरी चोट लगी, उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी टूट गई। उन्हें आरबीएम हॉस्पिटल से गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष ऋषभ बंसल सर्राफा कारोबार से भी जुड़े हैं। इस मामले को लेकर नगर निगम के पार्षद नरेश कुमार का कहना है कि कुछ दिन पहले ही ऋषभ के भतीजे गौरव ने पुरोहित मोहल्ले में एक मकान खरीदा था। पड़ोसी का दावा है कि मकान के बरामदे में हमारा भी हिस्सा है।

समझाने के दौरान मारा पत्थर
उन्होने आगे बताया कि इस मामले को लेकर ऋषभ बंसल रविवार को पड़ोसी से बात करने गए थे। वे पड़ोसी से बात ही कर रहे थे कि उसके परिवार के लोगों ने छत से ऋषभ के सिर पर पत्थर दे मारा। जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। भरतपुर कोतवाली थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पहुंचकर जिस मकान में घटना हुई, उसे सील कर दिया गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें