अभी झेलिए गर्मी का Red Alert, 2 दिन बाद आंधी-तूफान-बारिश के लिए रहिए तैयार, IMD का बड़ा अलर्ट जारी

अभी झेलिए गर्मी का Red Alert, 2 दिन बाद आंधी-तूफान-बारिश के लिए रहिए तैयार, IMD का बड़ा अलर्ट जारी

राजस्थान में अप्रेल महीने में ही गर्मी कहर बरपा रही है। दिन में चलने वाली दक्षिणी हवाओं ने दोपहर से लेकर शाम तक लू का अहसास करवाए रखा। तन झुलसाने वाली धूप के कारण जन-जीवन प्रभावित हो गया। दिन के साथ रात भी गर्म होने की राह पर है। हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। दरअसल विभाग के अनुसार 10 और 11 अप्रेल को नए पश्चिमी विक्षोभ से कई जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ जिले में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा है। शेष अधिकांश भागों में तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच है, जो कि सामान्य से 3 से 8 डिग्री ज्यादा है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

विभाग ने 10 और 11 अप्रेल को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली और सवाई माधोपुर में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार तेज हवाएं (30 से 40 किमी प्रतिघंटा) का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। गौरतलब है कि विभाग ने 8 अप्रेल को बाड़मेर और जैसलमेर जिले में उति उष्ण लहर का रेड अलर्ट जारी किया था।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी