शहर में इस जगह कमरे में मिला खून से लथपथ शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

शहर में इस जगह कमरे में मिला खून से लथपथ शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

माउंट आबू के देलवाड़ा क्षेत्र में मकान में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान थे और कमरे में खून बिखरा हुआ था। पुलिस प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से हत्या की आशंका जता रही है। स्थानीय लोगों को बदबू आने पर पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला मिला और कमरे में वाग सिंह (55) का शव पड़ा था। सूचना मिलते ही देलवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में माउंट थानाधिकारी प्रदीप डांगा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एडिशनल एसपी प्रभुराम धानिया ने बताया कि मृतक के गले और चेहरे सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गहरे घाव मिले हैं। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार वाग सिंह अपने परिवार के साथ भीनमाल में पूजा-अर्चना के लिए गया था। परिवार उदयपुर चला गया, जबकि वाग सिंह माउंट आबू लौट आया। उसे आखिरी बार 6 अप्रैल को देखा गया था। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। एडिशनल एसपी प्रभुराम धानिया का कहना है कि प्रथम दृष्टया मर्डर दिख रहा है। एमओबी टीम सिरोही जिला और पाली से फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच घटना स्थल की बारीकी से जांच की। सीधे गले में गहरा निशान हैं। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे देख रहे हैं। संदिग्ध दिखने वाले समस्त व्यक्तियों को पकड़ रहे हैं। बाकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ओर जांच के बाद पता चल पाएगा।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला