बीकानेर: विधायक के खुलासे पर इस जगह ई-मित्र पर कार्रवाई की तैयारी

बीकानेर: विधायक के खुलासे पर इस जगह ई-मित्र पर कार्रवाई की तैयारी

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की जनाना विंग के सामने फोटो कॉपी के ज्यादा रुपए वसूलने के मामला विधायक पश्चिम ने उजागर किया तो प्रशासन भी सक्रिय हो गया, जबकि ट्रोमा सेंटर के सामने अवैध रूप से चल रहा डेयरी बूथ 18 दिन भी नहीं हटाया जा सका। यह मामला अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव तक पहुंच गया है। पीबीएम जनाना विंग के सामने ई मित्र पर फोटो कॉपी का अधिक मूल्य वसूलने के मामले में फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी की जा रही है। विधायक जेठानंद व्यास ने बोगस ग्राहक भेजकर इसका भंडाफोड़ किया था। आरोप था कि लोगों से फोटो कॉपी के पांच रुपए से लेकर 20 रुपए तक दिन में और रात के समय इससे भी ज्यादा रुपए लिए जा रहे थे। उसके बाद पीबीएम अधीक्षक ने कमेटी से फर्म की जांच कराई। फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के लिए फाइल चलाई गई है।

वहीं दूसरी तरफ डेयरी बूथ आवंटन का मामले में अधीक्षक ने संभागीय आयुक्त स्वास्थ्य सचिव के समक्ष तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश कर दी है। रिपोर्ट में आवंटन को गलत माना गया है। राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी में प्रस्ताव मंजूर नहीं होने के बाद भी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने बूथ के लिए एनओसी जारी कर दी। उसके आधार पर उरमूल डेयरी एमडी ने 22 मार्च को आवंटन पत्र जारी कर दिया, जबकि बूथ आवंटन के मामले में राज्य सरकार का नोटिफिकेशन है। इसके लिए नगर निगम को ही अधिकृत किया हुआ है। स्थिति ये है कि 18 दिन बीतने के बाद भी पीबीएम अधीक्षक ने ना तो कब्जा हटाया और ना ही डेयरी एमडी ने आवंटन पत्र निरस्त नहीं किया। डेयरी एमडी ने प्रोडक्ट रोक कर इतिश्री कर ली। वर्तमान में बूथ का उपयोग चाय की कैंटीन के रूप में हो रहा है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार