बीकानेर: झांसा देकर लाखों का सोना हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

बीकानेर: झांसा देकर लाखों का सोना हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

राजस्थानी चिराग।
सोने के जेवर बनाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की गई है। इस संबंध में मंगलवार को बीकानेर के स्वर्णकार प्रतिनिधिमंडल ने ब्रह्मपुरी चौक निवासी जयप्रकाश पुत्र नत्थमल सोनी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 27 जनवरी को नयाशहर थाने में कोलकाता निवासी विक्रम झुनझुनवाला के खिलाफ लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया।

आरोपी 2025.310 ग्राम सोने के जेवर बनाने के बहाने ले गया। आरोपी ने न जेवर बना कर दिए और न ही सोना वापस लौटाया। पुलिस आरोपी को पकडऩे कोलकाता गई। आरोपी को कोलकाता न्यायालय में ट्रांजिट रिमांड में 15 दिन का समय देकर बीकानेर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। जबकि आरोपी व अनुसंधान अधिकारी न्यायालय को गुमराह कर रहे हैं। एसपी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी की गिरतारी के लिये नया शहर थाने की टीम कोलकाता भेजी जायेगी।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार