बीकानेर : जंगली जानवर ने फैलाया आतंक,एक ही रात में चार लोगों पर हमला, दो गंभीर घायलो को किया जोधपुर रेफर

बीकानेर : जंगली जानवर ने फैलाया आतंक,एक ही रात में चार लोगों पर हमला, दो गंभीर घायलो को किया जोधपुर रेफर

राजस्थानी चिराग। खाजूवाला में दन्तोर क्षेत्र में बीती रात एक अज्ञात जंगली जानवर के हमले से दहशत का माहौल बन गया है। 19 BLD और दन्तोर मार्केट इलाके में एक ही रात में चार लोगों पर जानवर ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में दो युवक, एक महिला और एक बालिका शामिल हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जानवर ने महिला के चेहरे और मुंह को बुरी तरह जख्मी कर दिया, जबकि एक युवक का कान भी काट लिया गया। गंभीर रूप से घायल महिला और बालिका को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल से जोधपुर रैफर किया गया है। बाकी दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार दन्तोर में किया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों में भय का माहौल है और ग्रामीणों ने रात्रि में बाहर निकलना बंद कर दिया है। हमलावर जानवर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, जिससे चिंता और भी बढ़ गई है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यह जानवर तेंदुए या लकड़बग्घे जैसा हो सकता है, जबकि कुछ इसे नई किस्म की शिकारी प्रजाति मान रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    You Missed

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा