बीकानेर: हुलिया बदलने में माहिर साईकिल चोर पकड़ा, जुए-सट्टे में गंवाए 80 लाख

बीकानेर: हुलिया बदलने में माहिर साईकिल चोर पकड़ा, जुए-सट्टे में गंवाए 80 लाख

बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने बंद घर से चोरियां करने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की साइकिल बरामद की गई है, जिससे वह घरों में सेंधमारी भी करता था। जानकारी के अनुसार मेरठ के मवाना निवासी तुषार (24) पुत्र शिवकुमार जाटव को सोमवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। खास बात यह है कि इस चोर ने चोरी से आए लगभग 80 लाख रुपए जुए-सट्टे में गंवा दिए। नकबजन तुषार बेहद शातिर है। वह हुलिया बदलने में माहिर है। वह साइकिल से ऐसे घरों की रैकी करता, जिनके मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ होता है। बाद में वह मौका पाकर दीवार फांद कर घर में घुसता और सारा सामान बटोर कर ले जाता है। वह साइकिल से ही वारदात करने जाता है। पुलिस जांच में नकबजन तुषार ने बताया कि वह एक वारदात को करने के बाद 10 से 15 दिन तक मेरठ या अन्य दूसरी जगह पर चला जाता। वह एक बैग अपने साथ रखता है, जिसमें चोरी करने के औजार और कपड़े रखता है। वारदात करके बाहर निकलता है, तो दूसरे कपड़े पहन कर निकलता है, ताकि उसकी पहचान नहीं हो। वह जब बीकानेर आता है, तो घरों के आगे से साइकिल चुरा कर वारदात करने जाता है। आरोपी ने थाना इलाके में 25-30 चोरी की वारदातें स्वीकार की हैं। उसके कब्जे से नकबजनी के काम में लिए जाने वाले औजार, सरिए, कटर, पेचकस बरामद किया गया है। आरोपी तुषार ने घरों से सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी की। उसने करीब चोरी के माल से प्राप्त 80 लाख रुपए जुआ-सट्टा के शौक में खर्च कर दिए।

  • Related Posts

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल बीकानेर। नोखा क्षेत्र में गुरूवार को एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। जिसमें नौ लोग…

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के द्वारा जिले में जिले में अवैध मादक पदार्थों…

    You Missed

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट