शहर में इस जगह शादी से लौट रही बस पर बदमाशों ने किया हमला, लाठी डंडों से शीशे तोड़े

शहर में इस जगह शादी से लौट रही बस पर बदमाशों ने किया हमला, लाठी डंडों से शीशे तोड़े

सीकर में शादी समारोह से लौट रही एक बस पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले बस पर हमला किया और महिलाओं और युवकों के साथ मारपीट की। इस हमले में 3 महिलाएं समेत 8 लोग घायल हुए हैं। मामला गुरुवार रात करीब 11:15 बजे, नीमकाथाना कस्बे के गांव भितरली गावड़ी की है। हमले में घायलों को निजी वाहन से नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद सभी यात्रियों को कैलाश शर्मा के घर ले जाया गया। सदर थाना पुलिस ने मौके का जायजा लिया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत गांवड़ी के ग्रामीण कैलाश शर्मा ने बताया- देर रात हमें गांव की सड़क पर महिलाओं की चीख-पुकार सुनाई दी। हम कुछ ग्रामीणों के साथ भाग कर मौके पर पहुंचे। हमने देखा कि बदमाशों ने गांवड़ी के पंचायत भवन के सामने बस को गाड़ी लगाकर रोका हुआ था। वो बस के शीशे तोड़ रहे थे। बस में सवार लोगों को नीचे उतरने के लिए कह रहे थे। जब यात्रियों ने बस का दरवाजा बंद कर लिया, तो बदमाशों ने पत्थरों और लाठियों से बस के शीशे तोड़ दिए। वे खिड़कियों से महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने बाल खींचकर उन्हें नीचे उतारने की कोशिश की।

  • Related Posts

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी युवक साढ़े चार लाख रुपए लेकर जा रहा था

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी युवक साढ़े चार लाख रुपए लेकर जा रहा था बीकानेर। शहर में एलआईसी ऑफिस के पास सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क…

    जमीन दिखाने गए बीजेपी पार्षद के हाथ-पैर तोड़े, कार से टक्कर मारकर बाइक से गिराया

    जमीन दिखाने गए बीजेपी पार्षद के हाथ-पैर तोड़े, कार से टक्कर मारकर बाइक से गिराया अलवर के थानागाजी नगर पालिका के वार्ड 1 के बीजेपी पार्षद के साथ लात-घूसों के…

    You Missed

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी युवक साढ़े चार लाख रुपए लेकर जा रहा था

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी युवक साढ़े चार लाख रुपए लेकर जा रहा था

    जमीन दिखाने गए बीजेपी पार्षद के हाथ-पैर तोड़े, कार से टक्कर मारकर बाइक से गिराया

    जमीन दिखाने गए बीजेपी पार्षद के हाथ-पैर तोड़े, कार से टक्कर मारकर बाइक से गिराया

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

    बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, इस जगह पर एक युवक को पकड़ा

    बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, इस जगह पर एक युवक को पकड़ा