पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान में दिख रहा असर? आईईडी धमाके ने ली 4 सैनिकों की जान और 3 घायल

पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान में दिख रहा असर? आईईडी धमाके ने ली 4 सैनिकों की जान और 3 घायल

राजस्थानी चिराग। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में द रेसिस्टेन्स फ्रंट (The Resistance Front – TRF) नाम के आतंकी संगठन ने हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस आतंकी संगठन का कनेक्शन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के साथ ही आईएसआई (ISI) से भी है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटक मारे गए और 20 घायल हो गए। भारत सरकार ने इस आतंकी हमले का पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए सिंधु नदी का पानी बंद कर दिया। इतना है नहीं, भारत सरकार ने पाकिस्तानियों को वीज़ा देने पर रोक लगा दी है, मौजूद वीज़ा रद्द कर दिए हैं, पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया है, दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित करते हुए देश छोड़ने का आदेश दे दिया है और साथ ही उच्चायोग की सुरक्षा भी हटा ली है। पाकिस्तान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए शिमला समझौता रद्द करने का ऐलान किया है और साथ ही भारत के साथ व्यापार भी बंद कर दिया है। लेकिन अब लगता है पाकिस्तान में पहलगाम आतंकी हमले का असर दिखने लगा है।

बलूचिस्तान में एक और धमाका
पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत की राजधानी क्वेटा (Quetta) में आज आईईडी धमाका हुआ है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के व्हीकल को निशाना बनाते हुए हमला किया गया। पाकिस्तानी सेना के व्हीकल के पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल में लगे आईईडी डिवाइस में यह धमाका हुआ, जिसके चलते 4 सैनिकों की मौत हो गई। इस धमाके में 3 सैनिक घायल भी हो गए हैं, जिन्हें नज़दीकी चिकित्सा शिविर में भर्ती कराया गया है। तीनों सैनिकों का इलाज चल रहा है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

बैक-टू-बैक धमाके
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दो दिन में बैक-टू-बैक धमाके हुए हैं। गुरुवार को बलूचिस्तान प्रांत के कलात (Kalat) जिले में आईईडी धमाका हुआ था, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी और 5 लोग घायल हो गए थे। यह धमाका एक वैन के पास हुआ था। आज राजधानी क्वेटा में धमाका हुआ है और यह भी आईईडी डिवाइस से ही किया गया है।

बलूच विद्रोहियों पर धमाके का शक
बलूचिस्तान में पिछले कई महीनों से बलूच विद्रोही, पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ बगावत कर रहे हैं। ऐसे में अक्सर ही बलूचिस्तान में धमाकों के मामले सामने आते रहते हैं। आज हुए इस धमाके के पीछे भी बलूच विद्रोहियों का हाथ बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    Meta का सबसे बड़ा ऐलान, अब इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे, आया रिचार्ज जैसा प्लान 

    Meta का सबसे बड़ा ऐलान, अब इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे, आया रिचार्ज जैसा प्लान   दुनिया की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी Meta Platforms अब अपने…

    पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना

    पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना नई दिल्ली/मुजफ्फराबाद। पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान उर्फ डॉक्टर…

    You Missed

    महिला कांस्टेबल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, एक दिन पहले अपडेट किया था व्हाट्सएप स्टेटस

    महिला कांस्टेबल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, एक दिन पहले अपडेट किया था व्हाट्सएप स्टेटस

    बीकानेर: हादसे में दूसरे सगे भाई ने दम तोड़ा, एक भाई की मौके पर मौत

    बीकानेर: हादसे में दूसरे सगे भाई ने दम तोड़ा, एक भाई की मौके पर मौत

    बीकानेर: अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर गड्ढे से उछली कार ट्रक में घुसी

    बीकानेर: अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर गड्ढे से उछली कार ट्रक में घुसी

    राजस्थान में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत अधिक बारिश, जानिए कब दस्तक दे रहा मानसून

    राजस्थान में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत अधिक बारिश, जानिए कब दस्तक दे रहा  मानसून

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां