डंपर ने बाइक को कुचला, दो बहनों समेत 3 की मौके पर ही मौत, युवतियों ने युवक से ली थी लिफ्ट

डंपर ने बाइक को कुचला, दो बहनों समेत 3 की मौके पर ही मौत, युवतियों ने युवक से ली थी लिफ्ट

रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार सुबह हुए हादसे के बाद हर कोई स्तब्ध रह गया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही बस्सी शहर में आरओबी पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुंलेस से तीनों के शव उपजिला अस्पताल पहुंचाए, जहां पर जिसने सुना वही दौडा़ चला आया।

इधर, युवतियों के परिजनों ने जब बेटियों की मौत की खबर सुनी तो वे तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंच गए। जहां पर उनका रो- रोकर बुरा हाल था। गौरतलब है कि तेज रफ्तार डंपर ने बस्सी आरओबी पर बाइक सवार दीपपुरा निवासी दो चचेरी बहनें प्रिया शर्मा (23) पुत्री गिरिराज शर्मा, खुशी शर्मा (21) पुत्री प्रहलाद शर्मा व बाइक चला रहे दौसा जिले के रानीवास गांव निवासी खुशीराम पुत्र कजोडमल बैरवा को कुचल दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बस्सी चक पर काफी देर तक खड़ी रही
पुलिस ने बताया कि प्रिया और खुशी गांव से प्रतिदिन बस्सी के कल्याणपुरा में एनजीओ में प्रशिक्षण लेने के लिए आती थी। रविवार को भी दोनों बहनें घर से किसी वाहन से बस्सी चक तक आ गई। यहां पर अन्य वाहन नहीं मिलने पर मोटरसाइकिल पर जा रहे खुशीराम को रोककर उससे लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठ गई। खुशीराम दोनों को बैठाकर बस्सी जा रहा था, इसी दौरान आरओबी पर तेजगति में आ रहे एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई।

  • Related Posts

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया कोटा जिले में चंबल नदी के किनारे मगरमच्छ ने पिता-बेटे पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने पिता…

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी बीकानेर। करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार शाम एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिलने…

    You Missed

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी