मीटर में डिवाइस लगाकर करते बिजली चोरी, रिमोट से मीटर करते थे बंद, लगाया

मीटर में डिवाइस लगाकर करते बिजली चोरी, रिमोट से मीटर करते थे बंद, लगाया

बिजली निगम की सतर्कता शाखा की ओर से सोमवार को जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के राड़ावास व सामोद क्षेत्र में ईंट भट्टों व ऑयल मिल में बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। जिससे बिजली चोरी करने वाले लोगों में खलबली मच गई। बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने सात जगह बिजली चोरी पकड़कर करीब 17 लाख 80 हजार का जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार सतर्कता शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में सहायक अभियंता उपासना सिंह, इलेक्ट्रीशियन भागीरथ सैनी व टैक्नीशियन वीरेंद्र राव की टीम ने बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर राड़ावास व सामोद क्षेत्र में सुबह कार्रवाई की गई। जिससे उपभोक्ताओं में खलबली मच गई। सतर्कता शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सामोद में एक ऑयल मिल पर बिजली चोरी पकड़ी गई। जिस पर निजामुद्दीन तेली के वीसीआर भरकर 3.71 लाख का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि इसके परिसर में स्थापित विद्युत मीटर में डिवाइस लगी हुई पाई गई एवं रिमोट से मीटर को बंद करके चोरी करते पाया गया। उन्होंने बताया कि ईंट भट्टों पर बिजली चोरी के छह मामले पकड़े गए। जिनमें मैसर्स लक्ष्मी ईंट उद्योग धवली पर 2.21 लाख, विशाल धवली के 2.8 लाख, कैलाशचंद्र मारखी के 1.52 लाख, दिलीप सिंह ग्राम धवली के 3.05 लाख, तेजाराम पटेल ग्राम अमरसर के 2.38 लाख, हरिशंकर ग्राम अमरसर के 2.83 लाख का वीसीआर भरकर जुर्माना लगाया गया।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल