बीकानेर में इस जगह दिनदहाड़े कुरियर कंपनी के कर्मचारी के अपहरण का प्रयास

बीकानेर में इस जगह दिनदहाड़े कुरियर कंपनी के कर्मचारी के अपहरण का प्रयास

बीकानेर। दिनदहाड़े कुरियर कंपनी के कर्मचारी के अपहरण करने का प्रयास करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर बुधवार शाम को कस्बे के घुमचक्कर पर एक बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से एक कुरियर कर्मचारी युवक के अपहरण का प्रयास किया गया। युवक द्वारा हल्ला मचाने पर आस पास मौजूद लोग तुंरत मौके पर पहुंचे। पुलिस जवान अनिल दाहिमा की सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई। पुलिस के अनुसार गंगापुर सिटी निवासी अखिलेश गुर्जर ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह बीकानेर में जय अबे कुरियर पार्सल सर्विस में नोकरी करता है। वह रोजना कुरियर पार्सल देने के लिए श्रीडूंगरगढ़ आता है। बुधवार को उसके पास एक जयपुर के पार्सल था। इस पार्सल में सोना था। पार्सल को बीकानेर से बस में आ रहे उसकी कपनी के ही एक अन्य युवक को देने के लिए वह गोपाल होटल के आगे खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान अचानक जयपुर की तरफ से एक गाड़ी आई और उसके पास रोककर उसे गाड़ी के अंदर खींचने का प्रयास किया। उसने हल्ला मचाया तो आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने गाड़ी में सवार तीन लोगों को पकड़ लिया जबकि एक जना फरार हो गया।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल