बीकानेर: इस दिन आएंगे पहली से 11वीं कक्षा तक के परीक्षा परिणाम

बीकानेर: इस दिन आएंगे पहली से 11वीं कक्षा तक के परीक्षा परिणाम 

बीकानेर। राज्य के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में बोर्ड परीक्षाओं के अतिरिक्त कक्षाओं पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, छठी, सातवीं, नौवीं और ग्यारहवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम 16 मई को घोषित किए जाएंगे। यह दिन सत्र 2024-25 का अंतिम दिन है। परिणामों की घोषणा से पहले संबंधित विद्यालयों को अपने परीक्षा परिणामों को नोडल स्कूल से अनुमोदित कराना अनिवार्य होगा। यह वही नोडल स्कूल होंगे जहां से प्रश्न पत्र प्राप्त किए गए थे। यह निर्देश निजी और सरकारी दोनों प्रकार के स्कूलों पर लागू होंगे। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान राज्य समान परीक्षा पोर्टल पर फीड किए गए विषयवार विद्यार्थियों का विवरण, परीक्षा शुल्क जमा कराने का चालान और विभाग की ओर से निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार वांछित जानकारी उपलब् ह्र करानी होगी। सरकारी स्कूलों को परिणाम घोषित करने से पूर्व शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा तक के प्राप्तांक अपलोड करने होंगे। इसके बाद पोर्टल का मॉड्यूल लॉक कर दिया जाएगा। इस स्थिति में इन स्कूलों को परिणाम अनुमोदन के लिए नोडल विद्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन स्कूल स्तर पर एक जांच समिति बनाकर परिणाम की जांच कराना आवश्यक होगा।

निजी स्कूलों के लिए प्रक्रिया
निजी स्कूलों को परीक्षा परिणाम की तीन प्रतियां तैयार करनी होंगी, दो प्रतियां नोडल विद्यालय में जमा की जाएंगी। तीसरी प्रति नोडल अधिकारी के अनुमोदन के बाद स्कूल को दी जाएगी। नोडल अधिकारी इन अनुमोदित प्रतियों को प्रश्न पत्र वितरण केंद्र में जमा कराएंगे। पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम संबंधित बोर्ड से अलग से जारी किए जाएंगे।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल