राजस्थान में बीजेपी नेता की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबा

राजस्थान में बीजेपी नेता की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबा
कोटा। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित अर्जुनपुरा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 30 वर्षीय नरेश सोलंकी की मौत हो गई। नरेश सोलंकी बीजेपी बोरखेड़ा मंडल के मंत्री थे। हादसा नरेश और उनके पिता ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू लेकर सब्जी मंडी जाने के दौरान हुआ। अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गया और पलट गई, जिससे नरेश ट्रॉली के नीचे दब गए। पुलिस के अनुसार नरेश के पिता ट्रैक्टर चला रहे थे और नरेश ट्रॉली में आलू की बोरियों के ऊपर बैठे थे। जैसे ही ट्रैक्टर की गति बढ़ी, वह अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद नरेश को गंभीर चोटें आईं और वह ट्रॉली के नीचे दब गए।

परिजन और स्थानीय लोग नरेश को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने पर उसे एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और उसके बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें