माचिस की तीली बनी आफत, पेट्रोल में लगी आग ने दुकान को किया राख

माचिस की तीली बनी आफत, पेट्रोल में लगी आग ने दुकान को किया राख

श्रीगंगानगर। जिले के रावलामंडी में डंडी रोड स्थित वाटर वर्क्स के पास एक पंचर लगाने की दुकान में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। तुरंत रावला पुलिस थाना और पानी के टैंकर चालकों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और टैंकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और टैंकर चालकों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार दुकान में रखा पेट्रोल फर्श पर बिखरा हुआ था। दुकान मालिक उस समय पूजा कर रहा था। इसी दौरान माचिस की जलती तीली पेट्रोल पर गिर गई, जिससे अचानक आग भभक उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखे नए-पुराने टायर, रबर सामग्री और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

दुकान मालिक चेतराम अपने बेटे राजेश कुमार के साथ दुकान पर मौजूद था। आग लगने के समय राजेश कुमार पेट्रोल के पास ही काम कर रहा था, जिससे वह आग की चपेट में आ गया और उसके पैर के पंजे झुलस गए। उसे तुरंत रावला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक ग्राहक ओमप्रकाश नायक भी दुकान में मौजूद था। आग भड़कते ही तीनों ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

आग के दौरान दुकान में रखा एक छोटा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया। स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी, लेकिन मौके पर मौजूद टैंकर चालक शाह बरियाम खान ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थानीय युवकों की मदद से जलते सिलेंडर को दुकान से बाहर निकाला। बाद में गीली बोरी डालकर आग बुझाई गई और सिलेंडर को नहर के पास खाली स्थान पर सुरक्षित रखा गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलने पर एसआई गिरधारी सिंह, प्रशासक दिनेश सोनी और मंडी पटवारी राजकुमार मीणा मौके पर पहुंचे। विद्युत विभाग के जेईएन रोहित छींपा ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करवाई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल बीकानेर। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किए है। कार्मिक विभाग ने इस सम्बंध में…

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से लगाया फंदा लगाकर किया सुसाइड बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के कानासर…

    You Missed

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम