कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर नकाबपोश युवकों ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर नकाबपोश युवकों ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

बारां। शहर के तलावड़ा रोड पर शुक्रवार दोपहर बाइक पर आए करीब आधा दर्जन नकाबपोश अज्ञात युवकों ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद उमेश नागर पर लकड़ी, लोहे के पाइप एवं धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी योगेश चौहान मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, हालांकि रात तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। उधर, घायल पूर्व पार्षद का शाम तक अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा था, इस कारण उनकी तरफ से एफआइआर दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस एवं परिजनों के अनुसार उमेश नागर ने बाबजी नगर से तलावड़ा रोड की ओर कॉलोनी में भूखण्ड काटे है। शुक्रवार दोपहर वे अकेले प्लानिंग स्थल पर गए थे। इसी दौरान वहां बाइक पर आधा दर्जन नकाबपोश युवक डंडे, लोहे के पाइप एवं धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पास ही एक निर्माण स्थल पर कार्यरत मजदूरों एवं अन्य लोगों ने चीख-पुकार सुनी तो वे उमेश की तरफ मदद के लिए दौड़े। लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी योगेश चौहान ने बताया कि घायल की ओर से अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। रिपोर्ट मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास