राजस्थान में आज थमे रहेंगे निजी बसों के पहिए, ये वजह आई सामने

राजस्थान में आज थमे रहेंगे निजी बसों के पहिए, ये वजह आई सामने

राजस्थान में निजी बस सेवाएं 24 जनवरी को पूरी तरह ठप रहेंगी। राज्य के बस ऑपरेटरों ने परिवहन विभाग पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने और मोटर वाहन अधिनियम के विरुद्ध कार्रवाई करने के आरोप लगाते हुए राज्यव्यापी हड़ताल का एलान किया है। राजस्थान बस संचालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू के आह्वान पर होने वाली इस हड़ताल के दौरान प्रदेशभर में निजी बसों के पहिए थमे रहेंगे। हालांकि, स्लीपर कोच बसों को हड़ताल से अलग रखा गया है। संघ के प्रदेश प्रवक्ता जगदीश चंद्र ओझा ने शुक्रवार को बताया कि परिवहन आयुक्त द्वारा राज्य के व्यावसायिक वाहनों, खासकर निजी बस संचालकों पर लगातार अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोटर वाहन अधिनियम में किसी प्रकार का प्रावधान नहीं होने के बावजूद निजी बसों के गलत चालान काटे जा रहे हैं। साथ ही परिवहन अधिकारियों को अवैध लक्ष्य दिए जा रहे हैं, जिन्हें पूरा नहीं करने पर उनकी आईडी तक बंद कर दी जाती है। ओझा ने यह भी कहा कि रूट पर चल रही बसों से यात्रियों को बीच रास्ते में उतार दिया जाना बेहद अमानवीय और नियमों के खिलाफ है। स्टेज कैरिज बसों में जंगला और सीढ़ी लगे होने का स्पष्ट प्रावधान होने के बावजूद जबरन इन्हें हटवाया जा रहा है और कई मामलों में वाहनों को सीज कर दिया जाता है, जिससे बस ऑपरेटरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह राहु ने आज शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर लिया है. राहु का यह नक्षत्र…

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है. नई दरों के…

    You Missed

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    बीकानेर: गारमेंट व्यापारी का 20 मिनट में ही साफ हो गया बैंक बैलेंस, पढ़ें ये खबर

    बीकानेर: गारमेंट व्यापारी का 20 मिनट में ही साफ हो गया बैंक बैलेंस, पढ़ें ये खबर

    सिरफिरे युवक ने विवाहिता पर ब्लेड से किया हमला; गले, कमर और पैर में गंभीर घाव

    सिरफिरे युवक ने विवाहिता पर ब्लेड से किया हमला; गले, कमर और पैर में गंभीर घाव

    बीकानेर: पुलिस से बचने के लिए नहर में कूदा बदमाश, टीम ने पानी में उतरकर दबोचा

    बीकानेर: पुलिस से बचने के लिए नहर में कूदा बदमाश, टीम ने पानी में उतरकर दबोचा

    मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा एक्शन, नकली बीज के खिलाफ प्रदेश के 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

    मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा एक्शन, नकली बीज के खिलाफ प्रदेश के 4 जिलों में एक साथ छापेमारी