बीकानेर: इस लाइब्रेरी की छत से गिरी युवती की मौत, तीसरी मंजिल पर पैर फिसलने से नीचे गिरी

बीकानेर: इस लाइब्रेरी की छत से गिरी युवती की मौत, तीसरी मंजिल पर पैर फिसलने से नीचे गिरी

बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित एक लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से गिरी युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ये युवती लाइब्रेरी में पढ़ती थी और वहां पैर फिसलने के कारण तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। युवती बम्बलू निवासी रामरतन जाट की बेटी दुर्गा जाट थी। व्यास कॉलोनी पुलिस के अनुसार गुरुवार को ये लड़की लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गई थी। तीसरी मंजिल से अचानक पैर फिसलने के कारण वो नीचे आ गिरी। उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोट लगी थी। सिर में भी गंभीर चोट लगी।

उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद व्यास कॉलोनी पुलिस ने लाइब्रेरी और पीबीएम अस्पताल पहुंची। युवती के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। शव को बिना पोस्टमार्टम ही परिजन ले गए। व्यास काॅलोनी पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्ट्या इसे दुर्घटना ही माना गया है। इसके बाद भी पुलिस लाइब्रेरी में घटना स्थल का मुआयना करके जांच कर रही है। दुर्गा लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। तीसरी मंजिल पर चढ़ते समय सीढ़ियों से उसका पैर फिसलने की बात कही जा रही है। वहीं से वो सीधे नीचे आ गिरी।

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास