शहर में इस जगह घर के बाहर खड़े युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुरानी रंजिश के चलते दो गाड़ियों पर आए बदमाश

शहर में इस जगह घर के बाहर खड़े युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुरानी रंजिश के चलते दो गाड़ियों पर आए बदमाश

शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के वफ्फ नगर इलाके में देर रात 1 बजे के लगभग चार से पांच बदमाशों ने घर के बाहर एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें युवक के दो गोलिया लगी है। घायल युवक को निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। घायल इरशाद (28) ने बताया कि 4 से 5 बदमाश आए थे। में उस समय घर से नीचे उतरकर बाहर खड़ा ही हुआ था इतने में अल्फेज, शाहरुख, सलमान, भाया दो गाड़ियों पर आए और उन्होंने मुझ पर ताबड़तोड़ 7 फायर किए जिनमें से दो गोलियां मुझे लगी और बाकी की मकान की दीवार कांच पर लगी थी। इरशाद ने बताया कि मेरी इन लोगों से पुरानी दुश्मनी चल रही है इन लोगों ने मेरे पहले भी चाकू से हमला किया था और मेरे छोटे भाई को भी 8 दिन पहले मारपीट की थी हम लोगों ने कई बार थाने में शिकायत दी लेकिन इन लोगों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। यह लोग सरेआम सट्टा चलाते हैं गुंडागर्दी करते हैं। दो बाइक पर यह आते हैं और आते ही चलती गाड़ी पर ही फायर करते हुए निकल जाते हैं।

सोशल मीडिया पर बदमाश अल्फेज पिस्टल लहराता हुआ हवा में फायर करता हुआ नजर आ रहा है। डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया कि देर रात फायरिंग की सूचना मिली मौके पर पुलिस पहुंची पुरानी रंजिश के चलते कुछ बदमाशों ने युवक पर फायरिंग की है इरशाद को हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया है। बदमाशों की तलाश के लिए टीम घटित कर दी गई है। टीम के द्वारा अलग-अलग इलाकों में दबीश दी जा रही है जल्द ही यह सभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मामला कोटा का है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल