लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए चल रहा था बड़ा रंगदारी रैकेट, जोधपुर-बीकानेर-पंजाब के 7 गुर्गे गिरफ्तार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए चल रहा था बड़ा रंगदारी रैकेट, जोधपुर-बीकानेर-पंजाब के 7 गुर्गे गिरफ्तार

बीकानेर। श्रीगंगानगर इलाके में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नेाई गैंग की ओर से रंगदारी का बड़ा खेल चल रहा था। पुलिस की गिरफ्त में आए तीन आरोपियों ने पूछताछ में कई खुलासे किए। यह मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस प्रशासन ने श्रीगंगानगर के अलावा हनुमानगढ़, जोधपुर और बीकानेर के अफसरों से गहन पूछताछ की जिम्मेदारी दी। बता दें कि अब तक की जांच में सामने आया है कि जोधपुर से रंगदारी की रकम करीब एक करोड़ रुपए लेकर रायसिंहनगर क्षेत्र के तीन युवक लग्जरी कार से आ रहे थे। पुलिस ने इस कार से 91 लाख रुपए की नकदी जब्त की थी। पकड़े गए तीनों युवक सिर्फ कैरियर का काम करते थे। इनको जिम्मेदारी मिली थी कि वे जोधपुर से यह रकम रायसिंहनगर के पास गांव में एक युवक तक पहुंचानी है। इस गैंग ने जोधपुर से लेकर पंजाब तक अपना नेटवर्क बना रखा था। विदेश में बैठे लोगों से रंगदारी की रकम से धमकी दिलाई गई। जोधपुर से रंगदारी की रकम वसूल कर रायसिंहनगर तक और वहां से यह रकम पंजाब जानी थी, लेकिन पुलिस ने रकम पकड़ ली। पुलिस फाजिल्का क्षेत्र के अलावा जोधपुर, रायसिंहनगर क्षेत्र सावंतसर गांव के एक शख्स, बीकानेर जिले से भी दो और हनुमानगढ़ के कई संदिग्ध युवकों की दबोचकर रायसिंहनगर थाने लाई। मंगलवार शाम तक सात युवकों को पकड़कर पूछताछ की। थाने को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है।

  • Related Posts

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई टोंक में 3 गाड़ियों में भरकर आए बदमाशों ने टोल पर जमकर तोड़फोड़ की। अचानक…

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी सीकर में आज सुबह निजी स्कूल की दो बस आपस में टकरा गई। एक…

    You Missed

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

    बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

    बीकानेर : सडक़ किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत

    बीकानेर : सडक़ किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत