गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

टोंक में 3 गाड़ियों में भरकर आए बदमाशों ने टोल पर जमकर तोड़फोड़ की। अचानक हुए इस हमले से टोलकर्मी घबरा गए और अपनी जान बचा कर काउंटर छोड़ कर भाग निकले। बदमाशों ने लाठियों से काउंटर के कांच तोड़ दिए और काउंटर का सामान भी बिखेर दिया। पूरा मामला टोल पर लगे CCTV में कैद हो गया। इस मामले में मंगलवार दोपहर टोल एकाउंटेंट राजकुमार चौधरी ने उनियारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें टोल पर लाखों रुपए का नुकसान होने की बात कही है। मामला टोंक के उनियारा थाना क्षेत्र के पलाई टोल प्लाजा पर सोमवार रात करीब 12:15 बजे हुआ। टोल प्लाजा पलाई के एकाउंटेंट राजकुमार चौधरी ने बताया- देर रात 2-3 गाड़ियां नैनवा की ओर से आईं। टोल लेन पर पहुंचते ही एक कार ने पहले बैरिकेड्स को टक्कर मारकर तोड़ दिया। इसके बाद गाड़ियां वहीं रोक दी गईं और उनमें से युवक लाठियां लेकर बाहर निकले। उन्होंने बिना किसी कारण टोल बूथ पर हमला शुरू कर दिया और करीब 10 से 15 मिनट तक जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान टोल काउंटरों के शीशे टूट गए और अंदर रखा सामान बिखर गया। अचानक हुए इस हमले से टोल प्लाजा के कर्मचारी घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर राजकुमार चौधरी मौके पर पहुंचे तो बूथ क्षतिग्रस्त हालत में मिले। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

  • Related Posts

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 30 नामांकन पत्र…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा