निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

सीकर में आज सुबह निजी स्कूल की दो बस आपस में टकरा गई। एक बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दोनों बस में सवार करीब 36 बच्चे घायल हो गए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ है। मामला दादिया थाना इलाके का है। घायल बच्चों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। SHO बुद्धिप्रसाद ने बताया कि दोनों बस वृंदा वैली की है। बच्चों को घर से स्कूल लेकर जा रही थी। बस दुर्गापुरा नाड़ी जोहड़ी के पास मुख्य सड़क की तरफ आने वाले रास्ते के पास पहुंची और साइड से टकरा गई। एक बस टकराकर के बाद नीचे सड़क की तरफ पलट गई। दूसरी बस के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया तो बच्चों के सिर व मुंह आगे सीटों के जा भिड़े और चोट लग गई। सूचना पर दादिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों के जरिए घायल बच्चों को हॉस्पिटल ले जाया गया। घायल बच्चों को पिपराली के सरकारी हॉस्पिटल और सीकर के एसके हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। हादसा दादिया थाना इलाके में दुर्गापुरा नाड़ी जोहड़ी के पास की है। दोनों ही बस में ज्यादातर बच्चे प्राइमरी क्लासों के थे।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार