देर रात हुआ भीषण विस्फोट, हार्डवेयर की दुकान उड़ी, दुकानदार की मौके पर मौत

देर रात हुआ भीषण विस्फोट, हार्डवेयर की दुकान उड़ी, दुकानदार की मौके पर मौत

खेतड़ी कस्बे के निजामपुर मोड़ पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब दो बजे भीषण धमाका हुआ। यहां स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में विस्फोट होने से जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। धमाका इतना तेज था कि दुकान का लोहे का शटर करीब 60 फीट दूर जा गिरा, जबकि दुकानदार करीब 20 फीट दूर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहशत में आ गया। लोग घरों से बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। खेतड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतक की शिनाख्त पपुरना निवासी शंकरलाल के रूप में की गई है।

विस्फोट के बाद दुकान में भीषण आग लग गई, जिसने पास स्थित किताबों की दुकान और ई-मित्र केंद्र को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड और नगर पालिका खेतड़ी की दो दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी कैलाश चंद्र शर्मा, तहसीलदार सुनील कुमार और उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में विस्फोट के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    You Missed

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा