टायर-केमिकल दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियों ने 2 घंटे में आग पर पाया काबू

टायर-केमिकल दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियों ने 2 घंटे में आग पर पाया काबू
जयपुर। जयपुर में टायर-केमिकल गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। इस दौरान दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। झोटवाड़ा क्षेत्र के संजय नगर नारायणपुरी में सोमवार शाम करीब 5:45 बजे घटना हुई। जहां यह आग लगी है, यह रिहायशी इलाका है। वहीं भीषण आग देखते हुए इलाके की बिजली काट दी गई है। 11 से 12 दमकलों ने दो घंटे में करीब 7:45 बजे आग पर काबू पाया। अचानक लगी आग, उठा धुएं का गुबार झोटवाड़ा क्षेत्र में कबाड़ की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। गोदाम के मालिक का नाम मोहम्मद जलाल है। दुकान में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन व दमकल विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोग आग लगने के बाद बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए।

  • Related Posts

    प्राइवेट स्कूलों में किताब-यूनिफॉर्म पर मनमानी नहीं चलेगी, हर जिले में शिक्षा विभाग की कमेटी करेगी जांच

    प्राइवेट स्कूलों में किताब-यूनिफॉर्म पर मनमानी नहीं चलेगी, हर जिले में शिक्षा विभाग की कमेटी करेगी जांच राजस्थान में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया…

    युवक को रोका और सीने में गोली मार दी, मौत, दोस्त ने आधार कार्ड लेने भेजा था घर

    युवक को रोका और सीने में गोली मार दी, मौत, दोस्त ने आधार कार्ड लेने भेजा था घर झुंझुनूं जिले में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई।…

    You Missed

    प्राइवेट स्कूलों में किताब-यूनिफॉर्म पर मनमानी नहीं चलेगी, हर जिले में शिक्षा विभाग की कमेटी करेगी जांच

    प्राइवेट स्कूलों में किताब-यूनिफॉर्म पर मनमानी नहीं चलेगी, हर जिले में शिक्षा विभाग की कमेटी करेगी जांच

    युवक को रोका और सीने में गोली मार दी, मौत, दोस्त ने आधार कार्ड लेने भेजा था घर

    युवक को रोका और सीने में गोली मार दी, मौत, दोस्त ने आधार कार्ड लेने भेजा था घर

    बीकानेर : पुलिस ने रेलवे स्टेशन से स्थायी वारंटी को दबोचा, एक साल से चल रहा था फरार

    बीकानेर : पुलिस ने रेलवे स्टेशन से स्थायी वारंटी को दबोचा, एक साल से चल रहा था फरार

    23 वर्षीय विवाहिता को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, लुटे गहने और मोबाइल, बीकानेर सहित कई शहरो में रखा

    23 वर्षीय विवाहिता को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, लुटे गहने और मोबाइल, बीकानेर सहित कई शहरो में रखा

    इतनी तारीख तक बीकानेर को मिलेगा अतिरिक्त पानी, ये है वजह

    इतनी तारीख तक बीकानेर को मिलेगा अतिरिक्त पानी, ये है वजह

    शराबी पति की पत्नी ने की हथौड़े से हत्या, कचरे में फेंकी लाश, पेट्रोल डालकर लगाई आग

    शराबी पति की पत्नी ने की हथौड़े से हत्या, कचरे में फेंकी लाश, पेट्रोल डालकर लगाई आग