इस जगह ट्रेन की चपेट में आया एक व्यक्ति, दोनों पैर कटे

इस जगह ट्रेन की चपेट में आया एक व्यक्ति, दोनों पैर कटे

गजसिंहपुर। सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने पर गांव फौजूवाला के पास बुधवार दोपहर एक व्यक्ति के दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद ट्रेन द्वारा उसे गजसिंहपुर रेलवे स्टेशन तक लाया गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राकेश सांखला रेलवे स्टेशन पर जाब्ते सहित पहुंचे और घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान राकेश कुमार पुत्र भगवान दास अरोड़ा निवासी 23 पीएस के रूप में हुई। हादसे के कारण पैसेंजर ट्रेन आधा घंटा देरी से रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार राकेश कुमार अरोड़ा हाल में 23 पीएस में निवास करता है। राकेश का परिवार पहले गजसिंहपुर में रहता था। घटना का पता चलने पर भारी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन व सरकारी अस्पताल पहुंचे। एंबुलेंस चालक सतविंद्र गिल ने बताया कि घायल राकेश कुमार को जिला मुख्यालय पर राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी दोनों टांगें पूरी तरह कट चुकी थी हालत स्थिर थी।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा