शहर के इन फार्महाउस पर चल रही थी रेव पार्टी, लड़कियां अश्लील डांस करती मिलीं

शहर के इन फार्महाउस पर चल रही थी रेव पार्टी, लड़कियां अश्लील डांस करती मिलीं
उदयपुर। पुलिस ने 2 फार्म हाउस पर चल रही रेव पार्टी से 5 राज्यों के 28 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पार्टी में अमेरिकी युवक (NRI) भी शामिल था, जिसके पास से 4 हजार डॉलर भी मिले हैं। पुलिस ने मौके से गांजा, शराब और आपत्तिजनक चीजें बरामद की हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 2 टीमें बनाकर देर रात 2 फार्म हाउस पर दबिश दी तो यहां लड़कियां अश्लील कपड़ों में नाच रही थी और युवक नोट उड़ा रहे थे। कुछ करेंसी जमीन पर भी बिखरी हुई थी। पार्टी में शामिल होने के लिए 10 हजार रुपए का टिकट रखा गया था। एसपी योगेश गोयल ने बताया- रेव पार्टी के लिए प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपए एंट्री फीस रखी गई थी। पुलिस ने पहले इस पार्टी का का वेरिफिकेशन किया और फिर दबिश दी। पुलिस जब फार्म हाउस के अंदर पहुंची तो तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था और हॉलनुमा कमरे में युवतियां डांस कर रही थी। युवतियां कम और अश्लील कपड़ों में थी, जबकि यहां मौजूद युवक उन पर नोट उड़ा रहे थे। मौके से एक गुजरात नंबर की कार भी बरामद की गई है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा