घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

सादुलपुर क्षेत्र में एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया- मलवास निवासी अमर सिंह (36) निवासी लम्बोर बड़ी ने अस्पताल में दिए बयान में बताया कि उनका पुरानी मजदूरी और काम को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते शाम को आरोपी यशवंत ने उन्हें फोन पर गाली-गलौच की और पैसे लौटाने या काम ठीक करने की धमकी दी। इसके बाद उसी दिन रात करीब 7:30 बजे संदीप पुत्र जागेराम उनके पास आया।

संदीप ने फोन काटने को लेकर अमर सिंह से विवाद किया और धमकी देकर चला गया। पीड़ित के अनुसार, देर रात करीब 3 बजे संदीप, उसका भाई सोनू और तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति घर की दीवार कूदकर अंदर घुस आए। आरोपियों ने अमर सिंह को पकड़ लिया, उनकी छाती पर बैठकर मुंह दबा दिया और लोहे की रॉड व डंडों से बेरहमी से हमला किया। इस हमले में उनके हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पास में रहने वाली उनकी बहन मौके पर पहुंची, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल अमर सिंह को तुरंत राजगढ़ के श्रीनाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा जयपुर। मानसरोवर के रजत पथ पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने…

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड बीकानेर। शेरपुरा रोड पर कृषि भूमि के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार