राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को जीवन के उतार-चढ़ाव से जोड़कर देखा जाता है. मई 2026 के अंत में एक बेहद खास योग बनने जा रहा है, लक्ष्मी नारायण राजयोग. यह योग तब बनता है जब शुक्र (धन, वैभव, सुख) और बुध (बुद्धि, व्यापार) एक ही राशि में आ जाते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 मई को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 29 मई को बुध भी वहीं पहुंच जाएंगे, जिससे यह शुभ योग बनेगा. यह योग खासतौर पर कुछ राशियों के लिए आर्थिक तरक्की, करियर में ग्रोथ और भाग्य चमकने के योग बन रहे हैं.

लक्ष्मी नारायण राजयोग क्या होता है?
लक्ष्मी नारायण राजयोग ज्योतिष में बेहद शुभ और प्रभावशाली योगों में से एक माना जाता है. जब शुक्र और बुध एक ही राशि में युति बनाते हैं, तो यह योग बनता है. इन दोनों ग्रहों का मिलन व्यक्ति को धन, सफलता, बुद्धिमत्ता और सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने वाला माना जाता है. इस योग के प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करने के मौके मिलते हैं.

मिथुन राशि
इस योग का सबसे ज्यादा असर मिथुन राशि वालों पर देखने को मिलेगा. नौकरी और करियर में अच्छी प्रगति हो सकती है. नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ-साथ प्रमोशन के योग भी बनेंगे. व्यापार करने वालों को मुनाफा होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह योग कई रुके हुए काम पूरे करा सकता है. नौकरी में तरक्की और आय बढ़ने के संकेत हैं. पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. हर काम में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी.

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह समय धन लाभ देने वाला रहेगा. व्यापार में फायदा हो सकता है. नई डील मिलने के संकेत हैं. निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं.

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह योग किस्मत बदलने वाला साबित हो सकता है. नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. पार्टनरशिप में किए गए कामों से लाभ होगा. अगर कोई केस या विवाद चल रहा है, तो उसमें भी सफलता मिल सकती है. विदेश से जुड़े मौके भी मिल सकते हैं.

  • Related Posts

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन बीकानेर। नगरीय निकायों के वार्डों की लॉटरी निकल रही है। जिले में 1 नगर निगम और 6 नगर पालिकाओं…

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता Nag Panchami 2026: 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी और सावन सोमवार का…

    You Missed

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा